रुद्रपुर। पंतनगर स्थित इंद्रा कॉलोनी में अज्ञात कारणों के चलते एक दर्जन से अधिक झोपड़ियों में आग लग गई। आग लगने से लोगों के घरों में रखा राशन, कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। वहीं आग से कई मवेशी भी झुलस गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों द्वारा आग पर बमुश्किल काबू पाया। पंतनगर थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से एक दर्जन से अधिक झोपड़िया जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया। देखते ही देखते आग ने एक दर्जन से अधिक झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। वहीं आग लगने से कई मवेशी भी झुलस गए. आग से कितने का नुकसान हुआ है। उसका आकलन किया जा रहा है. वहीं आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
मंत्री ने ली नगर विकास व शहरी विभाग की समीक्षा बैठक, कई विकास कार्यों पर हुई चर्चा
Fri Apr 1 , 2022
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा नगर विकास व शहरी विभाग की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में मंत्री जी द्वारा शहरी विकास/नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें अमृत योजना, अमृत योजना-2, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ […]

You May Like
-
मोतीचूर रेंज में मृत नर हाथी मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप
newsadmin February 19, 2022