देहरादून। संसदीय कार्य व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी बजट सत्र को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा वार्ता हुई। इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य की पंचम विधानसभा के बजट सत्र एवं उसकी तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय कार्य मंत्री के बीच विस्तार से चर्चा वार्ता हुई। वहीं प्रदेश के विकास से संबंधित विषयों पर भी बातचीत हुईद्य इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहरी विकास मंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की उन्होंने नगर निगम कोटद्वार को स्वच्छ एवं सुविधाओं से युक्त शहर बनाए जाने के लिए कई भविष्य की योजनाओं को लेकर वार्ता की।
चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक में मंत्री महाराज ने कसे अधिकारियों के पेंच
Sun May 22 , 2022
पर्यटन मंत्री के निर्देश, घोडे, खच्चरों की मौत पर भी जिम्मेदारी तय करें रूद्रप्रयाग। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में शनिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज […]
