मुख्यमंत्री ने पूर्व भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

newsadmin

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड निवास नई दिल्ली में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  से भेंट की

  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  से भेंट की   दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  से भेंट कर उन्हें क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट की। इस दौरान माननीय गृह मंत्री जी को प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज […]

You May Like