वन विभाग की टीम ने पेड़ों के अवैध पातन में दो तस्करों किया गिरफ्तार

newsadmin

मुजाहिद अली

सितारगंज। वन विभाग की टीम ने तस्करों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
4 सागौन वृक्षों के अवैध पातन से सम्बंधित वन अपराध सं 12/रनसाली/20-21 व 13/रनसाली/20-21 में लिप्त अभियुक्तों भगत सिंह s/o सन्ता सिंह ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता व मलकीत सिंह s/o ईकबाल सिंह ,ग्राम पहसैनी ,थाना नानकमत्ता को पकड़कर माननीय न्यायालय खटीमा में पेश किया गया । जहाँ दोनों अभियुक्तों माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया है। साथ ही अन्य अभियुक्त दर्शन सिंह ,गुरमेज सिंह s/o दर्शन सिंह,छिन्दर सिंह s/o दर्शन सिंह तीनों निवासी ग्राम पहसैनी व हरजिन्दर सिंह s/o मूला सिंह,मंजीत सिंह s/o हुकूमत सिंह ,हरचन्द सिंह s/o खेम सिंह सभी निवासी टुकड़ी की तलाश के लिये घरों में दबिश दी जा रही है। ज्ञात हो कि तस्करी का मुख्य आरोपी व सरगना दर्शन सिंह जो अपने पुत्र गुरमेज सिंह व छिन्दर सिंह के साथ मिलकर आस पास के गावों के युवकों को लालच देकर तस्करी में शामिल करता था व अपराध को अंजाम देता है। रनसाली वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलाखण्डी के नेतृत्व में सरगना दर्शन सिंह के घर पर भी दबिस दी गई लेकिन दर्शन अपने दोनों बेटों के साथ घर से फरार है। वही टीम में क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलाखण्डी, उप राजिक नवल कपिल ,वन दरोगा राकेश पन्त, भूपाल देव, कोरंगा,खुशाल दिंह फर्त्याल ,वन बीट अधिकारी नरेन्द्र पाण्डे,गौनिया,जमुनादत्त जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एकल परिवार व भारत लोक शिक्षा परिषद का ‘कोई सूनी न रहे कलाई’ अभियान जारी

सितारगंज। एकल विद्यालय अभियान व भारत लोक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित ‘कोई सूनी न रहे कलाई’ कार्यक्रम में कोतवाली सितारगंज में एस आई धीरेन्द्र परिहार,एस आई गंगाराम गोला,व समस्त स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधे। उप निरीक्षक गंगाराम गोला ने इस मौके पर कहा कि हम त्यौहारों पर अपने […]

You May Like